Monday, 24 February 2020

आपका यत्न, हमारा रत्न
          आस्था रेचल
एक अप्रतिम चेहरा जिसमे बसता रूहानी सवेरा
आपके सानिध्य में निराशा में भी आशा ने डाला डेरा
हम छत्रायें आपको पाकर हुए  भाग्यशाली
आपके आने से खिल उठता वीनेन्स कॉलेज का हर चमन
चहक और महक जाते हर डाली डाली

आपके प्रभामंडल समीप में जो भी आता
आपके विनम्र स्वभाव से आपका प्रशंसक बन जाता
आप रखती सबो का सामान रूप से सरोकार
आप हम भारत के भविष्य के लिये है एक अनुपम उपहार

आप हमें हड़प्पा का इतिहास ऐसा पढ़ाती
हम मनाते काश!घंटी कुछ और लंबी हो जाती
आपके पढ़ाने का अंदाज़ ही ऐसा नायाब
कि हमे तुरत याद हो जाता और परीक्षा में हो जाते कामयाब

सादगी परम्परा  प्रतिष्ठा  और  अनुशासन
शालीनता   से करती आप इनका  पालन
आपके BPSE की सफलता हमारे लिये है शानदार प्रेरणा
बधाई और शुभकामनाएं, आप हमें भुला न देना

पटना वीमेंस कॉलेज से पढ़ी, आप है एक कोहिनूर
चिराग बन के रौशन रहेंगी,आप है हमारे लिये एक नूर
साधना और संघर्ष की है आप एक जीवन्त प्रतिमान
आपसे से मिलती हमे ऊर्जा हम करती आपका सम्मान

आपकी सफलता से है खुशी पर जाने का है गम
आपसे बिछड़ने के अहसास से आंसुओ से है आँखे नम
दुआ है हमारी शाँति, सुख समृद्धि से भरे आपका घर आँगन
हम न भूलेंगे आपको आपकी याद और आशीर्वाद में रहे हम।

हम
इतिहास प्रभाग की आपकी
छत्रायें
दिनांक-